शराब का धंधा चला रही महिला समेत दो लोग हुए गिरफ्तार

गढ़पुरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर थाना अध्यक्ष रुबीकांत कच्छप के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात छापेमारी के दौरान अवैध रूप से शराब के धंधे में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न जगहों से अवैध तरीके से महुआ शराब बनाने […]

गढ़पुरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर थाना अध्यक्ष रुबीकांत कच्छप के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात छापेमारी के दौरान अवैध रूप से शराब के धंधे में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न जगहों से अवैध तरीके से महुआ शराब बनाने की शिकायत मिल रही थी. जिन जगहों पर छापेमारी की गयी. उनमें से दुनही पंचायत के मानिकपुर गांव में एक महिला को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त महिला पुलिस से नजर बचाकर जगह बदल-बदल कर शराब का धंधा चला रही थी. वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के कुम्हारसों पंचायत अंतर्गत बदिया गांव से प्राथमिक आरोपित जयराम पासवान को भी गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >