तीसरे लीग में पिपरा ने जीडी कॉलेज को हराया

साहेबपुरकमाल : एसवाईसीसी द्वारा प्रखंड मुख्यालय मैदान में आयोजित एसपीएल कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में पिपरा ने जीडी कॉलेज बेगूसराय को 08 विकेटों से हराकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया. शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडी कॉलेज बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 9 विकेटों पर […]

साहेबपुरकमाल : एसवाईसीसी द्वारा प्रखंड मुख्यालय मैदान में आयोजित एसपीएल कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में पिपरा ने जीडी कॉलेज बेगूसराय को 08 विकेटों से हराकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया. शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडी कॉलेज बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 9 विकेटों पर 197 रन बनाया. पिपरा टीम ने दो विकेटों के नुकसान पर 15.2 ओवरों में ही लक्ष्य को भेद दिया और मैच पर अपना कब्जा जमा लिया.

आयोजक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले पिपरा टीम के खिलाड़ी जमशेद को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया. मैच का उद्घाटन सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर ने किया. इससे पूर्व पहला लीग मैच खगड़िया और कुरहा टीम के बीच खेला गया. इस मैच में कुरहा ने खगड़िया को 79 रनों से हरा दिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनिल कुमार को दिया गया. वहीं दूसरा लीग मैच मंझौल और साहेबपुरकमाल के बीच खेला गया. जिसका उद्घाटन साहेबपुरकमाल पूर्वी पंचायत की मुखिया रीना देवी ने किया. इस मैच को साहेबपुरकमाल ने 4 विकेटों से जीत लिया. राजीव कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >