बांकीपुर उपचुनाव: मां का आशीर्वाद लेकर BJP कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने किया नॉमिनेशन, अब शुरू करेंगे जनसंपर्क

Bankipur Bypoll: पटना की बांकीपुर सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने नॉमिनेशन कर दिया है. इससे पहले उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया था. अब अभिषेक कुमार लोगों के बीच जायेंगे और उनसे वोट की अपील करेंगे.

Bankipur Bypoll: पटना की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होने वाला है. इसके लिए गुरुवार को बीजेपी के कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने नामांकन किया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे. नामांकन से पहले अभिषेक कुमार ने मां का आशीर्वाद भी लिया था.

आज ही शुरू करेंगे जनसंपर्क

बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार के आज के शेड्यूल की माने तो, नामांकन के बाद अभिषेक कुमार अब जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे. वे लोगों के बीच जायेंगे और उनसे वोट की अपील करेंगे. आशीर्वाद सभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही डाकबंगला से पटना जंक्शन तक पैदल यात्रा भी करेंगे.

कौन हैं अभिषेक कुमार?

अभिषेक कुमार कायस्थ समाज से आते हैं. वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े रहे हैं. पार्टी के भीतर उनकी पहचान एक जमीनी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता की रही है. यही वजह है कि बीजेपी ने इस हाई-प्रोफाइल उपचुनाव में उन पर भरोसा जताया है.

26 साल का संगठनात्मक अनुभव

अभिषेक कुमार पिछले करीब 26 सालों से भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं. इस दौरान उन्होंने संगठन के लगभग हर स्तर पर काम किया है. बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक की जिम्मेदारियां निभाने के कारण उन्हें संगठन की मजबूत समझ रखने वाला नेता माना जाता है.

बूथ से प्रदेश तक का सफर

अभिषेक कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत संगठन के निचले स्तर से की. उन्होंने पाटलिपुत्र मंडल और कृष्णा मंडल में काम करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई. इसके बाद पटना महानगर युवा मोर्चा और बिहार प्रदेश युवा मोर्चा में भी अहम जिम्मेदारियां संभालीं.

उनकी सबसे बड़ी खासियत यह मानी जाती है कि वे केवल चुनाव के दौरान ही सक्रिय नहीं रहते, बल्कि पूरे साल लोगों के बीच मौजूद रहते हैं. जनसेवा, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं से संवाद उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है.

वर्तमान में क्या हैं अभिषेक कुमार की जिम्मेदारी?

इस समय अभिषेक कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. इससे पहले वे पटना महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने, सदस्यता अभियान चलाने और संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है.

Also Read: बांकीपुर बचाने खुद उतरेंगे नितिन नवीन, पटना आकर बनाएंगे बीजेपी की जीत का प्लान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >