Bankipur By Election Result Live Updates: बांकीपुर के किंग बने प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

प्रशांत किशोर पहुंचे काउंटिंग सेंटर
Bankipur By Election Result Live Updates: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का फैसला हो गया है. प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए हैं. दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा रहे. पीके ने बीजेपी कैंडिडेट नीरज को 19324 वोटों से हराया है.
प्रशांत किशोर का बांकीपुर पर कब्जा
32 में से 32 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. जन सुराज के प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए हैं. इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को टोटल 64151 वोट मिले हैं. भाजपा के नीरज सिन्हा से 19324 वोट ज्यादा है. नीरज को कुल 44827 वोट मिले हैं. राजद की रेखा गुप्ता कहीं लड़ाई में नहीं रहीं. उनको कुल 14273 वोट मिले हैं.
6 मशीनें रैंडमली सेलेक्ट कर के निकाली गईं
6 मशीनें रैंडमली सेलेक्ट कर के निकाली गई हैं. इनकी वोटों की गिनती VVPAT से मैच करा के पूरी होगी. 6 EVM के वोटों की गिनती बाकी है. इसीलिए 31 के बजाय 32 राउंड की काउंटिंग हो रही है.
सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को दी बधाई
प्रशांत किशोर 18953 वोट से आगे
32 में से 31 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. जन सुराज के प्रशांत किशोर जीत की ओर हैं. प्रशांत किशोर को 63203 वोट मिले हैं. भाजपा के नीरज सिन्हा से 18953 वोट ज्यादा है. नीरज को कुल 44250 वोट मिले हैं. राजद की रेखा गुप्ता कहीं लड़ाई में नहीं रहीं. रेखा गुप्ता को अभी तक 14085 वोट मिले हैं.
जीत की दहलीज पर प्रशांत किशोर, 30 राउंड की गिनती पूरी
प्रशांत किशोर जीत की दहलीज पर हैं. 31 में से 30 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. भाजपा के नीरज सिन्हा से 18951 वोटों से आगे चल रहे हैं.
'ही ही हंस देहले..रिंकिया के पापा' पार्टी दफ्तर में मनोज तिवारी के गाने पर झूमते जन सुराज के कार्यकर्ता
प्रशांत किशोर 19419 वोटों से आगे, 28 राउंड की गिनती पूरी
इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक 28 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. प्रशांत किशोर भारी मतों से बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी के नीरज से 19419 वोटों से आगे चल रहे हैं. अभी तक प्रशांत किशोर को 59213 वोट मिले हैं.
जनता का फैसला सर्वोपरि है, हम ईवीएम को बदनाम नहीं करते- बीजेपी
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि हम सिर झुकाकर जनता के आदेश को स्वीकार करते हैं. वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि हम विपक्ष की तरह ईवीएम को बदनाम नहीं करते. जनता का फैसला सर्वोपरि है. पार्टी इस हार की समीक्षा करेगी और आगे की रणनीति तय करेगी.
पीके बोले- यह बांकीपुर की जनता की जीत है
प्रशांत किशोर काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बांकीपुर की जनता की जीत है. पीके ने आगे कहा कि जनता ने केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश दिया है कि बिहार का सीएम किसी अच्छे आदमी को बनाया जाए. उन्होंने आगे कहा कि जिनलोगों ने वोट दिया उन्हें धन्यवाद. जो वोट नहीं दिए उनका विश्वास जीतने के काम करेंगे.
हमारे वोटर घर से नहीं निकले- मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी
बांकीपुर में भाजपा की हार पर बिहार सरकार का पहला रिएक्शन सामने आया है. मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि मतदान प्रतिशत कम होने से हम लोग चिंतित हो गए थे. उन्होंने कहा कि बांकीपुर आज भी भाजपा का गढ़ है, लेकिन हमारे वोटर घरों से नहीं निकले. इस पर हमें गंभीरता से विचार करना होगा.
प्रमोद चंद्रवंशी ने राजद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं को ठगा गया. उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने लापरवाही की और अतिपिछड़ा समाज की महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारने के बावजूद उनका साथ नहीं दिया.
जन सुराज दफ्तर में जश्न शुरू
प्रशांत किशोर जीत की ओर, 12809 वोटों से आगे
प्रशांत किशोर जीत की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं. 31 में से 22 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. पीके को अब तक 44525 वोट मिले हैं. वे बीजेपी के नीरज सिन्हा से 12809 वोटों से आगे चल रहे हैं.
काउंटिंग सेंटर के बाहर जन सुराज कार्यकर्ताओं का जोश हाई
प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार है. 11893 वोटों से आगे चल रहे हैं. जन सुराज कार्यकर्ताओं के जश्न की तस्वीरें अब आने लगी हैं. काउंटिंग सेंटर के बाहर ढोल-नगारे बजने शुरू हो गए हैं.
20 राउंड की गिनती पूरी, तेजस्वी की पार्टी का बुरा हाल
20 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. बीजेपी कैंडिडेट से प्रशांत किशोर 11621 वोटों से आगे चल रहे हैं. तेजस्वी की पार्टी का बुरा हाल है. रेखा गुप्ता को अभी तक 10035 वोट ही मिले हैं. वहीं प्रशांत किशोर 40169 वोट के साथ लीड बनाए हैं.
जन सुराज कार्यालय में जश्न की तैयारी, पीके की बढ़त बरकरार
प्रशांत किशोर की बढ़त हर राउंड में बढ़ रही है. पहले राउंड से ही आगे चल रहे हैं. बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा लगातार पीछे चल रहे हैं. अभी 12 राउंड की गिनती बाकी है. भाजपा कार्यकर्ताओं में अभी भी उम्मीद है कि उनके कैंडिडेट नीरज सिन्हा आगे बढ़त लेंगे. वहीं जन सुराज खेमे में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है. पार्टी दफ्तर में अबीर गुलाल एक दूसरे को लोग लगा रहे हैं. अभी तक प्रशांत किशोर को 38201 वोट मिले हैं. नीरज सिन्हा 26912 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
प्रशांत किशोर 10436 वोटों से आगे, खुशी से झूम रहे हैं पीके के कार्यकर्ता
प्रशांत किशोर 10436 वोटों से आगे निकल गए हैं. भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा शुरू से ही पीछे चल रहे हैं. जन सुराज कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आने लगा है. सभी खुशी से झूम रहे हैं. नीरज सिन्हा को अभी तक 25277 वोट मिले हैं.
पीके के कार्यकर्ताओं में दिखने लगा उत्साह
प्रशांत किशोर के कार्यकर्ताओं का उत्साह दिखने लगा है. जैसे-जैसे पीके जीत की ओर बढ़ रहे हैं. वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं की भीड़ सड़क पर जमा होने लगी है. सभी जय बिहार के नारे लगा रहे हैं.
प्रशांत किशोर को अब तक मिले 33538 वोट
जन सुराज के कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं. प्रशांत किशोर लगातार आगे चल रहे हैं. भाजपा कैंडिडेट नीरज सिन्हा शुरू से ही पीछे चल रहे हैं. पीके 33538 वोटों के साथ लीड बनाए हुए हैं.
प्रशांत किशोर लगातार आगे, राजद को मिले 7500 वोट
16 राउंड वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. प्रशांत किशोर लगातार लीड बनाए हुए हैं. भाजपा कैंडिडेट से 8966 वोटों से आगे चल रहे हैं. पीके को अभी तक 31742 वोट मिले हैं. वहीं नीरज सिन्हा को 22776 और राजद की रेखा गुप्ता को 7500 वोट मिले हैं.
प्रशांत किशोर ने 15वें राउंड में भी बनाई बढ़त
जन सुराज के प्रशांत किशोर 15वें राउंड में भी बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी के नीरज कुमार को उन्होंने 8202 वोटों से पीछे कर दिया है. राजद की रेखा गुप्ता 6755 के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
14वें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे
जन सुराज के प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. 14वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है और पीके ने बीजेपी को 7781 वोटों से पीछे कर दिया है. जबकि राजद की रेखा गुप्ता को 6142 वोट मिले हैं.
जन सुराज दफ्तर में जश्न शुरू
जन सुराज दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है. कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर लगाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं. महिला कार्यकर्ता भी खुशी से झूम रही हैं.
प्रशांत किशोर 7119 वोटों से आगे
प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. भाजपा के नीरज सिन्हा से 7119 वोटों से आगे चल रहे हैं. 18 राउंड की गिनती होनी अभी बाकी है. राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 5583 वोट मिले हैं.
जन सुराज खेमे में जश्न शुरू, पीके 6646 वोटों से आगे
बारह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. जन सुराज खेमे में जश्न शुरू हो गया है. कार्यकर्ता एक दूसरे को पीला अबीर लगा रहे हैं. प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. 6646 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा को अभी तक 17110 वोट मिले हैं.
प्रशांत किशोर 6419 वोटों से आगे
प्रशांत किशोर भाजपा के नीरज सिन्हा से 6419 वोटों से आगे चल रहे हैं. अब तक उन्हें कुल 21941 वोट मिले हैं. नीरज सिन्हा 15522 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं. ग्यारह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.
दस राउंड की गिनती पूरी, पीके ने पार किया 20 हजार का आंकड़ा
दस राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. प्रशांत किशोर अब तक 20059 वोट मिले हैं. जन सुराज लगातार बढ़त बनाई हुई है. नितिन नवीन के गढ़ में भाजपा पीछे चल रही है. नीरज सिन्हा को 14048 वोट मिले हैं. राजद की रेखा गुप्ता 3983 वोट के साथ लगातार तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं.
प्रशांत किशोर 5272 वोटों से आगे
बांकीपुर से भाजपा लगातार पिछड़ती नजर आ रही है. प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं. नीरज सिन्हा से 5272 वोटों से आगे चल रहे हैं. प्रशांत किशोर को 17856 वोट मिले हैं. नीरज 12584 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.
प्रशांत किशोर का बढ़त बरकरार, तेजस्वी की पार्टी का बुरा हाल
जनसुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा के बीच वोटों का अंतर लगातार बढ़ रहा है. आठ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. इलेक्शन कमीशन के आंकड़े के अनुसार प्रशांत किशोर 4556 वोटों से आगे चल रहे हैं. नीरज सिन्हा को 11081 वोट मिले हैं. तेजस्वी की पार्टी का बुरा हाल है. रेखा गुप्ता को अभी तक महज 2991 वोट ही मिले हैं.
सातवें राउंड तक प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त, नीरज सिन्हा 3,811 वोटों से पीछे
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना में भाजपा फिलहाल पिछड़ती नजर आ रही है. जनसुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा के बीच वोटों का अंतर लगातार बढ़ रहा है. सातवें राउंड की मतगणना तक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है. वह नीरज सिन्हा से 3,811 वोटों से आगे चल रहे हैं. अब तक प्रशांत किशोर को 13,500 वोट, नीरज सिन्हा को 9,689 वोट, जबकि राजद की रेखा गुप्ता को 2,599 वोट मिले हैं.
प्रशांत किशोर 3451 वोटों से आगे
छह राउंड की गिनती पूरी हो गई है. प्रशांत किशोर 3451 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. भाजपा के नीरज सिन्हा को 8152 वोट मिले हैं. वहीं राजद की रेखा गुप्ता 2154 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
भाजपा के नीरज सिन्हा लगातार पीछे
भाजपा के नीरज सिन्हा लगातार पीछे चल रहे हैं. पांचवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर नीरज से 2319 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं राजद की रेखा गुप्ता को अभी तक 1534 वोट ही मिले हैं. नीरज सिन्हा को 6652 और प्रशांत किशोर को 8971 वोट मिले हैं.
राजद का बुरा हाल, चौथे राउंड में भी पीके आगे
चौथे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. प्रशांत किशोर लगातार आगे चल रहे हैं. भाजपा के नीरज सिन्हा से 1145 वोटों से आगे हैं. अभी तक के रुझान के मुताबिक कांटे की टक्कर का मुकाबला है. पीके को 6269, नीरज सिन्हा को 5124 और रेखा गुप्ता को 884 वोट मिले हैं.
बीजेपी के नीरज पीछे, तीसरे राउंड में भी पीके आगे
प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. जन सुराज के पीके को 5032 वोट मिले हैं. वे नीरज सिन्हा से 1162 वोटों से आगे चल रहे हैं. नीरज को 3870 वोट मिले हैं. राजद की रेखा गुप्ता 767 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
काउंटिंग सेंटर के बाहर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, युवक के बैग से स्मोक गन बरामद होने के बाद उसे तत्काल पूछताछ के लिए एसके पुरी थाने ले जाया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है.
दूसरे राउंड में भी पीके आगे
दो राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले हैं. बीजेपी के नीरज सिन्हा 1161 वोटों से पीछे चल रहे हैं. नीरज सिन्हा को 2634 वोट मिले हैं. राजद की रेखा गुप्ता 664 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
पहले राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर उपचुनाव की काउंटिंग शुरू है. पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है. प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं. प्रशांत किशोर को 2225 वोट मिले हैं. नीरज सिन्हा को 1363 वोट मिले हैं. राजद की रेखा गुप्ता 505 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था टाइट, ड्रोन से की जा रही निगरानी
काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. कुछ देर पहले डीएम कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे. ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.
नतीजे से पहले ही भाजपा में उत्साह, जीत की उम्मीद में 200 किलो लड्डू तैयार
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच भाजपा कार्यकर्ता जीत को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. परिणाम आने से पहले ही पार्टी कार्यकर्ता जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जीत की खुशी में करीब 200 किलो लड्डू तैयार कराए जा रहे हैं. नतीजे पार्टी के पक्ष में आने पर पूरे पटना में लड्डू बांटे जाएंगे और कार्यकर्ता जोरदार तरीके से जीत का जश्न मनाएंगे.
डीएम और एसएसपी पहुंचे काउंटिंग सेंटर, काउंटिंग शुरू
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. पोस्टल-बैलेट की गिनती की जा रही है. इससे से पहले पटना के डीएम और एसएसपी एएन कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है. अंदर जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है, जबकि परिसर के बाहर लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
Bankipur By Election Result Live Updates: बांकीपुर के किंग बने प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
पटना के एएन कॉलेज में बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना कुछ ही देर में शुरू होगी. काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना होगी. काउंटिंग एएन कॉलेज परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू होगी. जिला प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
मतगणना हॉल में कुल 15 टेबल लगाए गए हैं. इनमें 14 टेबल पर मतों की गिनती होगी, जबकि एक टेबल पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. सबसे पहले करीब आधे घंटे तक पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी और इसी के साथ रुझान आने लगेंगे.
कुल 422 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती की जाएगी. तय प्रक्रिया के अनुसार पूरी मतगणना में करीब 6 घंटे 35 मिनट का समय लग सकता है. ऐसे में दोपहर करीब 3 बजे तक बांकीपुर को अपना नया विधायक मिलने की उम्मीद है.
इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है. हालांकि मैदान में कुल 25 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 23 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार शामिल हैं.