बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर राधानगर बाजार में दो बाइकों के बीच टक्कर में एक बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया

कटोरिया.

कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर राधानगर बाजार में दो बाइकों के बीच टक्कर में एक बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक हेमंत कुमार (24वर्ष) पिता टेकनारायण यादव ग्राम उदयपुरा को परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंत कुमार बाइक से राधानगर बाजार से सामान की खरीदारी कर अपने गांव लौट रहा था. बाजार से कुछ दूर आगे बढते ही पीछे से अनियंत्रित बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. जिससे उसकी बाइक असंतुलित होकर पक्की सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >