रब्बीडीह गांव में मिर्चीनी नदी पर पुल निर्माण के लिए लिया मिट्टी का सैंपल

प्रखंड अंतर्गत करहरिया पंचायत के रब्बीडीह गांव में मिर्चीनी नदी पर पुल निर्माण कार्य के लिए पटना से आयी कंपनी ने स्वाल टेस्ट के लिए मिट्टी का सैंपल लिया

धोरैया. प्रखंड अंतर्गत करहरिया पंचायत के रब्बीडीह गांव में मिर्चीनी नदी पर पुल निर्माण कार्य के लिए पटना से आयी कंपनी ने स्वाल टेस्ट के लिए मिट्टी का सैंपल लिया. पिछले दिनों ग्रामीणों ने पुल नहीं तो वोट नहीं करने का नारा दिया था. धोरैया के राजद नेता पप्पू यादव ने इस संबंध में बांका के जिला पदाधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, अभियंता प्रमुख सेतु विभाग के नोडल पदाधिकारी, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता सहित विभाग के तमाम अधिकारी से मिलकर इस संबंध में गुहार लगायी थी. यहां के ग्रामीणों को आवागमन में विद्यालय जाने आने में, अस्पताल, बाजार जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद ही रब्बीडीह गांव में पुल का निर्माण नहीं हो सका जबकि गांव की आबादी लगभग 5000 है. जब बरसात के समय में किसी का मैयत हो जाता है तो उसे नदी में तैर कर पार करना पड़ता है. राजद नेता पप्पू यादव ने शीघ्र अपर मुख्य सचिव से पुल की प्रशासनिक स्वीकृति अविलंब देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >