बाराहाट. पिछले दिनों बाराहाट थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से जब्त किये गये तकरीबन 10 हजार लीटर विदेशी शराब को गुरुवार को उत्पाद इंस्पेक्टर धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में विनिष्ट किया गया. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. इसके बाद जेसीबी की सहायता से सभी शराब की बोतलों को नष्ट किया गया. इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गयी. मामले पर उत्पाद अधिकारी धर्मवीर कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में गुरुवार को बाराहाट थाना परिसर में पूर्व के दिनों में जब्त किये गये शराब को विनिष्ट किया गया.
10 हजार लीटर जब्त शराब का किया नष्ट
पिछले दिनों बाराहाट थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से जब्त किये गये तकरीबन 10 हजार लीटर विदेशी शराब को गुरुवार को उत्पाद इंस्पेक्टर धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में विनिष्ट किया गया
