पिकअप पर लदी 321.48 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बाराहाट पुलिस ने पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है

बाराहाट. बाराहाट पुलिस ने पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार बाराहाट थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर 321.48 लीटर शराब बरामद की गयी. मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजय यादव, पिता उपेंद्र यादव, गांव नयागांव गोडियासी, थाना परवत्ता, जिला खगड़िया के रूप में हुई है. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में बाराहाट थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी. मौके पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >