दरवाजे से पैर बाहर रखते ही सर्पदंश से युवक घायल, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
छाताकुरूम गांव में घर के दरवाजे से पैर बाहर रखते ही एक युवक के पैर में विषैले सांप ने डंस लिया. परिजनों ने आननफानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.
उमस भरी गर्मी में सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीव-जंतुओं के दंश की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. छाताकुरूम गांव में घर के दरवाजे से पैर बाहर रखते ही एक युवक के पैर में विषैले सांप ने डंस लिया. परिजनों ने आननफानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.
अस्पताल में भर्ती युवक
कटोरिया प्रखंड के छाताकुरूम गांव में घर के दरवाजे से पैर बाहर रखते ही विषैले सांप ने युवक के पैर में डंस लिया. परिजनों ने आननफानन में जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया. जहां मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.
सांप के उपर ही रख दिया पैर
छाताकुरूम गांव निवासी राजाराम पोद्दार के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि घर के बाहर दरवाजे पर विषैला सांप बैठा था. बाहर निकलने के दौरान पैर सांप के उपर ही रखा गया. जिससे सांप ने पैर में अंगुली के पास डंस लिया.
हेल्थ अपडेट लेते रहे चिकित्सक
कटोरिया सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार, डा शैलजानंद शुक्ला व डा मुकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. फिर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती युवक का मेडिकल टीम हेल्थ अपडेट लेते रही.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.