बौंसी. बौंसी-चांदन डैम मुख्य मार्ग पर सीएम कॉलेज के समीप एक सड़क दुर्घटना में बुधवार को मडुआवरण गांव का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्कूटी चला रही शिक्षिका उषा कुमारी ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क किनारे गिर पड़े. घटना में शिक्षिका को जहां मामूली खरोच आई, वहीं युवक को गंभीर चोटें लगी. घायल युवक की पहचान गांव के कृष्णमोहन राउत के पुत्र के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रंजन कुमार ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बांका रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार, सदर अस्पताल में युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है.
तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से युवक घायल
बौंसी-चांदन डैम मुख्य मार्ग पर सीएम कॉलेज के समीप एक सड़क दुर्घटना में बुधवार को मडुआवरण गांव का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
