73 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा का अब तक नहीं मिला सुराग

बौंसी थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले 73 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

प्रेम प्रसंग या अपहरण की आशंका से बढ़ी चिंता

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले 73 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गयी हैं. बताया जा रहा है कि लापता छात्रा बौंसी बाजार स्थित एक उच्च विद्यालय की नवमी कक्षा की छात्रा है. घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो बौंसी थाना में कांड संख्या 37/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. छात्रा की मां ने थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. परिजनों ने आशंका जताई है कि थाना क्षेत्र के नया गांव का एक युवक संभवतः छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है. वहीं कुछ लोग अपहरण की भी आशंका जता रहे हैं. इधर, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार छापेमारी कर रही है. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक छात्रा का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. घटना को लेकर ग्रामीणों में भी बेचैनी है. परिजन हर दिन बेटी की वापसी की उम्मीद में आस लगाए बैठे हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द छात्रा की बरामदगी की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >