सड़क हादसे में युवक घायल, भागलपुर रेफर

थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी की पहचान हीरालाल पोद्दार का 25 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में है. जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाइक से अमरपुर बाजार की ओर सामान खरीदने के लिए जा रहा था. तभी कौशलपुर गांव स्थित एक पुलिया के समीप बीच सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया. जिसे बचाने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ. रोहित कुमार चंचल ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >