भेलगरो गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

थाना क्षेत्र की बिरनियां पंचायत के ऊपर भेलगरो गांव निवासी 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

चांदन. थाना क्षेत्र की बिरनियां पंचायत के ऊपर भेलगरो गांव निवासी 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना का कारण घरेलू पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दिलीप तुरी सोमवार की शाम काम कर घर लौटा, फिर खुद को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गया. काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर घरवालों ने ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. मृत युवक का अंतिम संस्कार नावाडीह घाट पर किया गया. घटना की सूचना थाना को नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >