इटवा गांव से 20 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शंभुगंज थाना क्षेत्र के इटवा गांव से 20 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को शंभुगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के इटवा गांव से 20 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को शंभुगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब और दो तस्कर इटवा गांव के नवीन चौधरी एवं पप्पू चौधरी को गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि दोनों तस्कर घर पर ही मछली बेचने के आड़ में देशी शराब का तस्करी भी करता था. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद द्वारा बताया गया कि दोनों गिरफ्तार शराब तस्कर को पुलिस संरक्षण में न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >