रेल कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर उठायी आवाज

ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष डा. विनोद शर्मा के आह्वान पर झारखंड के जसीडीह में दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित हुआ.

बांका. ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष डा. विनोद शर्मा के आह्वान पर झारखंड के जसीडीह में दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित हुआ. जिसमें रेल कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए पहल की आवाज उठायी गयी. इस अधिवेशन का नेतृत्व बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के दीपक कापरी के द्वारा किया गया. जिसमें मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवां वेतन आयोग अविलंब लागू करने, रिक्त पदों को अविलंब भरने, रेलवे में आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने एवं निजीकरण पर रोक लगाने आदि मांग की गयी. इस दौरान रेल कर्मियों व पदाधिकारी ने वर्तमान नीतियों पर नाराजगी जतायी, और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. दीपक कापरी ने कहा कि केंद्र सरकार रेल कर्मियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. कहा कि एनपीएस व यूपीएस जैसी व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है. कहा कि कर्मचारी 24 घंटे अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं. लेकिन उन्हें अपेक्षित सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >