आर्य सुमन ने आठवां रेंक हासिल कर अपने क्षेत्र का बढ़ाया मान

क्षेत्र के सूर्य नारायण सिंह इंटरस्तरीय विद्यालय की छात्रा आर्य सुमन ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में पूरे राज्य स्तर में आठवां रैंक हासिल किया है

बाराहाट. क्षेत्र के सूर्य नारायण सिंह इंटरस्तरीय विद्यालय की छात्रा आर्य सुमन ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में पूरे राज्य स्तर में आठवां रैंक हासिल किया है. उन्हें 477 अंक हासिल हुए. संक्षिप्त बातचीत के दौरान आर्या सुमन ने बताया कि यह निरंतर अध्ययन एवं कठिन परिश्रम के बल पर ही संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि वह प्रतिनिधि दिन 10 से 12 घंटे सेल्फ स्टडी किया करती थी. उन्होंने पढ़ाई और इसके बाद भी सोशल मीडिया और इंटरनेट से दूरी बनाए रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि वह आगे की पढ़ाई करके डॉक्टर बन देश की सेवा करना चाहती हैं. उनके पिता मध्यम वर्गीय किसान परिवार से संबंध है. जबकि माता कुशल घरेलू महिला है. आर्या सुमन अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटी है. आर्य सुमन की सफलता पर उसके शुभचिंतकों के द्वारा उन्हें शुभकामना संदेश देने का सिलसिला अनवरत जारी है. आर्य सुमन को उनके माता एवं पिता शाहिद भाई बहनों ने उनकी सफलता पर मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >