महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

धरातल जीविका महिला ग्राम संगठन बेलारी गांव एवं झखरा पंचायत में काजल जीविका महिला ग्राम संगठन प्रतापपुर गांव हटिया के समीप में महिला संवाद का आयोजन किया गया.

शंभुगंज में दो अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के करसोप क्लस्टर अन्तर्गत जागृति जीविका संकुल संघ तहत शुक्रवार को चुटिया बेलारी पंचायत में धरातल जीविका महिला ग्राम संगठन बेलारी गांव एवं झखरा पंचायत में काजल जीविका महिला ग्राम संगठन प्रतापपुर गांव हटिया के समीप में महिला संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे महिला आरक्षण, कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन, पोशाक योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध उपस्थित लोगों को बताया गया. इस मौके पर बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी पिंटू कुमार एवं सन्नी सौरभ, ग्राम संगठन लेखापाल अनुपम कुमार दास, पेरू दास, सीएफ अजीत कुमार, खुशबु कुमारी, रेमा कुमारी, प्रिया कुमारी, राजा गुप्ता, ग्राम संगठन के प्रतिनिधि दीदी एवं अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया. महिला संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा विभिन्न तरह के मुद्दों एवं योजना जैसे पंचायत जीविका भवन, पुस्तकालय, खेल मैदान, सामुदायिक शौचालय, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य योजनाओं के संबंध में निर्माण करने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >