महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

छतहार पंचायत में परमानंदपुर क्लस्टर के अंतर्गत अन्नपूर्णा जीविका संकुल संघ के शिव जीविका महिला ग्राम संगठन टीना में रविवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया.

शंभुगंज में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड के छतहार पंचायत में परमानंदपुर क्लस्टर के अंतर्गत अन्नपूर्णा जीविका संकुल संघ के शिव जीविका महिला ग्राम संगठन टीना में रविवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन, पोशाक योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति योजना आदि के बारे में समझाया गया. कार्यक्रम के दौरान पंचायत के उप मुखिया रंजीत मंडल, पंच उपेन्द्र मंडल, जीविका के बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी हिमांशु कुमार, संकुल संघ लेखापाल सविता देवी, संकुल संघ फैसिलिटेटर अजय कुमार यादव, सीएनआरपी क्रांति देवी, एमबीके सविता देवी, बीके जनकनंदिनी, अध्यक्ष वीणा देवी, सचिव रंजीता देवी, सीएम रेणु देवी, संगीता देवी, नीतू देवी, प्रीति देवी, वर्षा कुमारी, एसजेवाई राजू कुमार सहित अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया एवं कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक कराया गया. महिला संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिला सहित अन्य लोगों द्वारा अपने गांव पंचायत में कई सुविधा को लेकर मांग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >