संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों की दी गयी जानकारी

राधा कृष्णा जीविका महिला ग्राम संगठन एवं मिर्जापुर पंचायत में सावित्री जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा शुक्रवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया.

शंभुगंज में चार अलग-अलग जगहों पर हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप क्लस्टर अंतर्गत जागृति जीविका संकुल संघ के तहत पकरिया पंचायत में रूपा जीविका महिला ग्राम संगठन चौतरा एवं कुर्मा पंचायत में सागर जीविका महिला ग्राम संगठन कुर्मा एवं संस्कार स्वामलंबी सहकारी समिति अंतर्गत कसवा पंचायत में राधा कृष्णा जीविका महिला ग्राम संगठन एवं मिर्जापुर पंचायत में सावित्री जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा शुक्रवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया. महिला संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बच्चों को पोशाक योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में वीडियो एवं लिफलेट के द्वारा सभी उपस्थित लोगों को बताया गया. इस मौके पर पकरिया पंचायत के मुखिया डॉ दीपक कुमार सिंह, बीपीएम राजीव कुमार राय, सामुदायिक समन्वयक पिंटू कुमार, सन्नी सौरभ, परवीन आजाद, अवधेश कुमार, हिमांशु कुमार, रेखा कुमारी, ग्राम संगठन लेखापाल पेरू दास, अनुपम दास, सीएनआर पी शांति कुमारी, भीआरपी सुषमा कुमारी, खुशबू कुमारी, सीएफ अजीत कुमार, डेजी कुमारी, रॉकी रंजन सहित सभी ग्राम संगठन के प्रतिनिधि दीदी एवं अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >