जहर खाने से महिला की स्थिति गंभीर, रेफर

थाना क्षेत्र के दिग्घी पोखर गांव में जहर खाने से एक महिला की स्थिति गंभी हो गयी.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के दिग्घी पोखर गांव में जहर खाने से एक महिला की स्थिति गंभी हो गयी. जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सहुआ गांव निवासी बिष्णु दास की पत्नी रविना देवी अपने मायके दिग्घी पोखर में रह रही थी. जहां किसी बात को लेकर उक्त महिला व उनकी मां के बीच कहासुनी हो गयी. जिससे गुस्से में आकर महिला ने घर में रखा कीटनाशक दवाई खा ली. जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए महिला को रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ ज्योति भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >