बाइक से गिरकर महिला जख्मी, रेफर

अमरपुर-कजरैली मुख्य पथ पर बुच्ची मोड़ के समीप बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गयी.

अमरपुर. अमरपुर-कजरैली मुख्य पथ पर बुच्ची मोड़ के समीप बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला गरीबपुर गांव के दशरथ दास की पत्नी नीलम देवी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ पंकज कुमार के द्वारा जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी महिला ने बताया कि वह शनिवार की संध्या अपने पुत्र भवेश दास के साथ बाइक पर सवार होकर मोहनपुर से अपने घर गरीबपुर जा रही थी. तभी बुच्ची मोड़ के समीप रोड ब्रेकर पर वह बाइक से अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गयी. जिससे वह जख्मी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >