बांस की सीढ़ी से असंतुलित होकर गिरी महिला गंभीर रूप से घायल

सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के बरगुनियां गांव में बुधवार को घरेलू कार्य के दौरान बांस की सीढ़ी से असंतुलित होकर छज्जा से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देवघर किया गया रेफर कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के बरगुनियां गांव में बुधवार को घरेलू कार्य के दौरान बांस की सीढ़ी से असंतुलित होकर छज्जा से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बरगुनियां निवासी चंद्रदेव यादव की 48 वर्षीया जख्मी पत्नी मनिका देवी को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार व डा मुकेश कुमार ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया. फिर उसे देवघर रेफर कर दिया. जख्मी महिला के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गयी है और सिर में भी गंभीर चोट लगी है. परिजनों ने बताया कि घर के कमरे में काम करने के दौरान मनिका देवी बांस निर्मित सीढ़ी से छज्जा पर चढ़ी थी. इसी दौरान बांस की सीढ़ी जैसे ही असंतुलित हुई, महिला छज्जा से हाथ व सिर के बल जमीन पर आ गिरी. आनन-फानन में जख्मी महिला को रेफरल अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >