संदिग्ध हालत में अचेत मिली महिला, अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने किसी भी प्रकार का जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी, झगड़ा-झंझट या विवाद से भी इनकार किया है. इमरजेंसी वार्ड में महिला को मेडिकल टीम के संरक्षण में रखकर उपचार किया जा रहा है.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया (बांका) .कटोरिया प्रखंड के बड़वासिनी गांव की एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में अचेतावस्था में परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है . इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महिला का मेडिकल टीम की देखरेख में उपचार किया जा रहा है . हालांकि उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है .

घंटों बाद भी नहीं आया होश

बड़वासिनी गांव निवासी बच्चन यादव की 35 वर्षीय पत्नी ललिता देवी की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है . परिजनों के अनुसार अस्पताल में भर्ती कराये जाने के कई घंटे बाद भी महिला को पूरी तरह होश नहीं आया है . बीच-बीच में वह आंखें खोल रही है, लेकिन कुछ बोल नहीं पा रही है .

परिजन भी कारण से अनजान

महिला के पति बच्चन यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक उनकी पत्नी ने घर का सारा कामकाज सामान्य रूप से किया था . परिजनों ने किसी भी प्रकार का जहरीला पदार्थ खाने, पारिवारिक विवाद या किसी तरह के झगड़ा-झंझट की जानकारी होने से इनकार किया है . ऐसे में महिला के अचेत होने के कारणों का पता नहीं चल सका है .

मेडिकल टीम की निगरानी में चल रहा उपचार

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला को मेडिकल टीम के संरक्षण में रखकर उपचार किया जा रहा है . चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं . महिला के अचेत होने के कारणों की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >