घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट कर फोड़ा सिर

थाना क्षेत्र के केहनीचक गांव में घरेलू विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के केहनीचक गांव में घरेलू विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. गांव की निवासी निशा देवी, पति टुनटुन तांती, को उनके ही भैसुर सुभाष तांती व अन्य परिजनों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. हमले में निशा देवी का सिर फट गया, जिसके बाद परिजनों द्वारा उनका इलाज कराया गया. घटना के संबंध में जख्मी निशा देवी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब ससुराल पक्ष द्वारा इस तरह की हरकत की गयी हो. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पूर्व उनके पति टुनटुन तांती की पहली पत्नी रूपा देवी के साथ भी मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया था, जिसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटी. निशा देवी का कहना है कि अब उसी तरह उन्हें भी प्रताड़ित कर घर से भगाने की साजिश रची जा रही है. घटना को लेकर निशा देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने भैसुर सुभाष तांती, उसकी पत्नी पिंकी देवी सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >