सिराय में छह अप्रैल से होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

नगर पंचायत के सिराय ग्राम में छह से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं.

बौंसी. नगर पंचायत के सिराय ग्राम में छह से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं. पूरे गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है. कथावाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक गौरव शास्त्री जी निभायेंगे. आयोजन को भव्य बनाने के लिए यज्ञ स्थल पर आकर्षक मंच का निर्माण किया जा रहा है. वहीं सिराय गांव से सीएनडी मैदान होते हुए मुख्य सड़क तक रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की जा रही है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. यज्ञ स्थल से लेकर मुख्य मार्ग तक भगवा ध्वज लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया है. रंगीन कपड़ों से सजे पंडाल की सुंदरता देखते ही बन रही है. देर रात तक ग्रामीण और आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे रहते हैं. कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ झारखंड सीमा तक माइकिंग की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि बौंसी में इस तरह का भव्य धार्मिक आयोजन कम ही देखने को मिलता है. तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रतिदिन शाम को बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें लिए गए निर्णयों के अनुसार अगले दिन कार्यों को गति दी जाती है. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मृणाल आनंद साह, उपाध्यक्ष अजय मंडल, उत्तम साह, सचिन उर्फ छोटू ठाकुर, विकास साह, कोषाध्यक्ष बम-बम साह, हेमंत कुमार साह समेत निरंजन साह, आशीष शाह, बंटी साह, निक्कू मंडल, दीपक मंडल एवं मीडिया प्रभारी निरंजन कुमार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >