मेगा ब्लॉक सूचना के अभाव में बड़े वाहनों को हो रही परेशानी

पिछले एक सप्ताह से पंजवारा रेलवे हाल्ट के समीप रेलवे द्वारा चल रहे कार्य के कारण पंजवारा-बाराहाट मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है.

बाराहाट. पिछले एक सप्ताह से पंजवारा रेलवे हाल्ट के समीप रेलवे द्वारा चल रहे कार्य के कारण पंजवारा-बाराहाट मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है. सभी छोटे वाहन रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन बड़े मालवाहक वाहनों के लिए इस अंडरपास से गुजरना काफी मुश्किल साबित हो रहा है. स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब पंजवारा की ओर से आने वाले बड़े वाहन अंडरपास तक पहुंचते हैं और वहां से गुजरने में असमर्थ होकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं. इससे वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों ही बर्बाद हो रहे हैं. वाहन चालकों का कहना है कि यदि रेलवे द्वारा विक्रमपुर या आसपास के क्षेत्रों में पहले से सूचना संकेत लगा दिया गया होता, तो उन्हें इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. कमोबेश यही स्थिति भेड़ा मोड़ चौक की ओर से आने वाले बड़े वाहनों की भी है. जब ये वाहन अंडरपास तक पहुंचते हैं, तब उन्हें पता चलता है कि उनकी गाड़ी वहां से नहीं गुजर सकती, जिसके बाद उन्हें वापस मुख्य मार्ग पर लौटना पड़ता है. इसके अलावा रेलवे द्वारा यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्य कब तक पूरा होगा, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >