घरेलू विवाद में महिला को देवर व सास ने पीटा, शिकायत

थाना क्षेत्र के कैथा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला को उसके ही देवर और सास ने गाली-गलौज कर घर में घुसकर मारपीट की

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के कैथा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला को उसके ही देवर और सास ने गाली-गलौज कर घर में घुसकर मारपीट की. जिससे नीतू कुमारी पति चंदन कुमार मामूली रूप से जख्मी हो गयी. घटना के बाद जख्मी अवस्था में नीतू कुमारी ने शंभुगंज थाना पहुंचकर देवर और सास के विरुद्ध लिखित शिकायत की. जानकारी के अनुसार विरनौधा गांव के सुखदेव मंडल की पुत्री नीतू कुमारी की शादी वर्ष 2018 में कैथा गांव के चंदन कुमार से हुई थी. शादी के बाद एक पुत्र और एक पुत्री भी है. लेकिन अब नीतू कुमारी के पति परदेस में नौकरी करने चले गये. इसके बाद चंदन कुमार, नीतू कुमारी का न तो भरण पोषण कर रहा है और न ही अपने बच्चों का ही भरण पोषण कर रहा है. बताया जा रहा है कि नीतू कुमारी के पति अक्सर अपनी मां को ही पैसा भेज देता है. जब नीतू कुमारी ने सास माया देवी से पैसे की मांग की तो उसके देवर आशीष कुमार भड़क गये और मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं आरोपी आशीष कुमार और माया देवी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >