बांका. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला शाखा बांका के द्वारा अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर विगत एक माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. इसी कड़ी में बुधवार को हड़ताल पर डटे राजस्व कर्मियों ने समाहरणालय गेट पर एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर संघ के वक्ताओं ने राज्य सरकार पर संघ की मांगों को अनदेखी करने का आरोप लगाया. कहा कि लिखित समझौते को रद्दी बताने वाले विभाग व संयुक्तं संघर्ष मोर्चा के आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि राजस्व कर्मचारी 68 प्रकार और कई विभागों के कार्यो को करते हैं, लेकिन विभाग व सरकार का ध्यान मांगों का समझौता अपर मुख्य सचिव व मुख्य सचिव से हो जाने के बाद भी पूरा नही किया गया है. एक तरफ विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदनों के निष्पादन का दबाव बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इसके लिए कोई सुविधा मुहैया नही कराया जा रहा है. संघ ने कार्याें के निष्पादन के लिए लैपटॉप, इंटरनेट, डोंगल, प्रिंटर, पेपर, कुर्सी, टेबल, पंखा आदि उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही क्षेत्र भ्रमण के लिए बाइक की व्यवस्था कराने की बात कहीं है. मौजूद धरनार्थियों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नही किया जाता है, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा. इसके अलावा अतिरिक्त प्रभार से हटाने की मांग की है. कार्यक्रम संघ के जिलाध्यक्ष मधेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस मौके पर संघ के जिला सचिव लोकेश कुमार, उपाध्यक्ष हरिनंदन कुमार, कोषाध्यक्ष शंभू कुमार, मुन्ना राम, राहुल कुमार, संजय कुमार, राजनंदनी कुमारी सहित सभी राजस्व कर्मचारी मौजूद थे.
कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय गेट पर दिया धरना, हड़ताल जारी
बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला शाखा बांका के द्वारा अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर विगत एक माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.
