कैंसर स्क्रीनिंग अवेयरनेस टीम का दौरा 14 मार्च से

सदर अस्पताल बांका से कैंसर स्क्रीनिंग अवेयरनेस टीम के द्वारा फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पड़ने वाले एपीएचसी, एचडब्लूसी व सीएचसी का आगामी 14 मार्च से दौरा करेगी

फुल्लीडुमर. सदर अस्पताल बांका से कैंसर स्क्रीनिंग अवेयरनेस टीम के द्वारा फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पड़ने वाले एपीएचसी, एचडब्लूसी व सीएचसी का आगामी 14 मार्च से दौरा करेगी, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा. इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम को लेकर बुधवार को अस्पताल परिसर में एक बैठक आयोजित हुई. इसमें सदर अस्पताल बांका के डॉ प्रियंका गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ नवीन भारतीय, बीएचएम, बीसीएम, पैरामेडिकल स्टाफ, जीएनएम, एएनएम व सुपरवाइजर आदि शामिल हुए. मौके पर बताया गया कि भ्रमण टीम के द्वारा ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, सर्वाइकल कैंसर और अलग-अलग तरह के कैंसर के इलाज, लक्षण व बचाव आदि के बार में बताया जायेगा. इसे लेकर क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गयी. बताया गया कि इस बीमारी से बचाव के लिए सदर अस्पताल बांका में इलाज के साथ-साथ मुफ्त दवाई भी दी जायेगी. जांच के दौरान आशा दीदी को प्रत्येक सेंटर पर 30 वर्ष से ऊपर कम से कम 50 लोगों को लाने का टास्क सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >