साफ सफाई के साथ मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को कायाकल्प की स्टेट टीम ने निरीक्षण किया. इस क्रम में टीम ने अस्पताल की व्यवस्था का बारीकी से जांच की.

कायाकल्प की स्टेट टीम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को कायाकल्प की स्टेट टीम ने निरीक्षण किया. इस क्रम में टीम ने अस्पताल की व्यवस्था का बारीकी से जांच की. रिसेप्शन, इमरजेंसी वार्ड, इनडोर, आउटडोर, प्रसव कक्ष, प्रसव वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, नेत्र चिकित्सा कक्ष, दंत चिकित्सा कक्ष, पैथोलॉजी, एक्स-रे, हर्बल गार्डन, टीवी उन्मूलन कक्षा, कुष्ठ उन्मूलन कक्षा, दवाकक्ष, आयुष्मान कार्ड निर्माण सेंटर के अलावे भवन का रख-रखाव आदि निरीक्षण करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जांच टीम में पटना से आये डाॅ. मनीष कुमार सिंह, तौशिक कमर के नेतृत्व में जांच की गयी. जांच टीम ने अस्पताल की साफ सफाई के साथ-साथ मरीजों से भी बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. मौके पर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा टीम को बताया गया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए समय-समय पर कर्मियों के साथ बैठक कर सभी कार्यक्रम की जानकारी तथा उसे किस प्रकार किया जाये इसके संबंध में बातचीत की जाती है. इससे क्षेत्र के लोगों को सरकार के द्वारा उपलब्ध करायी गयी हर योजनाओं का पूरी लाभ देने का प्रयास किया जाता है. इस मौके पर डाॅ आशीष कुमार, डाॅ एस एन शुक्ला, डाॅ खेमनी गोपाल राम, डाॅ मधुकर, डाॅ आकांक्षा, डाॅ नेहा, डाॅ प्रीति राज, डाॅ जावेद अली, डाॅ पंकज कुमार के अलावे सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >