इनारावरण गांव में एक माह से जलमीनार से नहीं हो रही वाटर सप्लाई, भीषण गर्मी में गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटियारी पंचायत के इनारावरण गांव में पिछले एक माह से अधिक दिनों से जल मीनार से वाटर सप्लाई पूरी तरह से बंद है.

जयपुर (बांका). जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटियारी पंचायत के इनारावरण गांव में पिछले एक माह से अधिक दिनों से जल मीनार से वाटर सप्लाई पूरी तरह से बंद है. जलमीनार का मोटर जल जाने के कारण यहां गंभीर पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई है. इस गांव में करीब 40 से 50 घरों में डेढ़ सौ से अधिक आबादी है. जो इस भीषण गर्मी में भी पेयजल संकट से जूझने को विवश हैं. शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा निदान इस संबंध में भाजपा नेता सह समाजसेवी मिथिलेश सिंह ने बताया कि इस जलमीनार का मोटर जल गया है, जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गयी है, लेकिन एक माह बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है. विभागीय अधिकारी सिर्फ टालमटोल रवैया अपना रहे हैं. वहीं उपमुखिया मनोरमा देवी ने कहा कि पंचायत के मुखिया व विभागीय कर्मियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन वाटर सप्लाई शुरू नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन शनिवार को बंद पड़े जलमीनार के पास स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही शीघ्र पेयजल की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की. इस मौके पर भाजपा नेता सह समाजसेवी मिथलेश सिंह, हीरामन यादव, उप मुखिया पंचायत के उप मुखिया मनोरमा देवी, सरस्वती देवी के अलावा काफी संख्या में स्थानीय महिला-पुरूष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >