विशेष निगरानी इकाई पटना की टीम के पहुंचते ही आरोपित ने टेके घुटने
13 साल पुराने मामले में फरार चल रहे मृत्युंजय सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में
बांका. शहर के विजयनगर मोहल्ला में एक लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी के घर का कुर्की करने विशेष निगरानी इकाई बिहार पटना की टीम पहुंचते ही अभियुक्त ने सदर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया. सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि विशेष निगरानी इकाई पटना कांड संख्या 1/13 कांड के अभियुक्त शहर के विजयनगर मोहल्ला निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह पिता जितेंद्र प्रसाद सिंह के विरुद्ध संपत्ति की कुर्क करने का आदेश निर्गत किया गया था.
जिस मामले में विशेष निगरानी इकाई पटना की टीम बांका थाना पहुंची व पुलिस के सहयोग से संपत्ति की कुर्की करने की कार्रवाई के लिए विजयनगर जा रहा था. इसी बीच अभियुक्त मृत्युंजय कुमार सिंह थाना पर पहुंचकर आत्मसमर्पण किया. जिन्हें विधिवत थाना पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. जहां पूछताछ के बाद विशेष निगरानी इकाई पटना की टीम ने उन्हें अपने साथ पटना लेकर चले गये.