पुआल के टाल में लगी आग ने घरों को लिया चपेट में, ग्रामीणों ने पाया काबू
मुखिया ने पीड़ित परिवारों को दी निजी सहायता, प्रशासन से मुआवजे की मांग
धोरैया. अंचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जयपुर में बुधवार की सुबह आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो हाशिम ने बताया कि जयपुर गांव निवासी आमना खातून पति नजीर अंसारी व रुखसाना खातून पति हदीस अंसारी के घर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया. वहीं एक पुआल का टाल भी आग की भेंट चढ़ गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. मुखिया ने पीड़ित परिवारों की सुधि लेते हुए अपनी ओर से भी सहायता राशि वितरित किया. मुखिया ने सीओ से मुआवजा राशि मुहैया कराने की मांग की है.
