11 अप्रैल को लगेगा निःशुल्क दंत व मुख रोग जांच शिविर
11 अप्रैल को लगेगा निःशुल्क दंत व मुख रोग जांच शिविर
By SHUBHASH BAIDYA | Updated at :
आधुनिक तकनीकों से होगी दांतों की जांच, अनुभवी डॉक्टरों की टीम देगी परामर्श
बौंसी. सामाजिक सरोकार के कार्यों से जुड़ी संस्था लायंस क्लब के द्वारा 11 अप्रैल को दंत जांच शिविर का आयोजन करेगी. संस्था के रितेश रंजन ने बताया कि प्रखंड के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है. अब दांत व मुंह से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. शनिवार को बौंसी में पहली बार एक विशेष निःशुल्क दंत एवं मुख रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह शिविर राजवीर मंदार इन होटल परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा. इसका आयोजन शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ भगवान दास व सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब ऑफ बौंसी के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है. शिविर में जिले के अनुभवी डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच और परामर्श देगी. प्रमुख चिकित्सकों में डॉ पिंकी सिंह, डॉ ममता, डॉ दिनेश पंडित, डॉ कुमार रमन व डॉ शाहिद इकबाल शामिल हैं. इस दौरान मरीजों को दांत व मुंह से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं की जांच आधुनिक तकनीकों से की जायेगी.