रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

चुनाव में मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने एवं जागरूक करने के लिए प्रखंड मुख्यालय धोरैया में बुधवार को रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया गया.

धोरैया. चुनाव में मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने एवं जागरूक करने के लिए प्रखंड मुख्यालय धोरैया में बुधवार को रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना में बीडीओ रश्मि भारती ने रंगोली कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मतदाताओं को जागरुक करने का प्रयास किया. इस मौके पर मौजूद बीडीओ ने उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं से कहा कि लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व का मतलब समझाते हुए निष्पक्ष व हर कार्य से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही. वहीं मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि हर काम से जरूरी आपका मतदान है, इसलिए चुनाव के दिन आप सभी निश्चित रूप से मतदान करें औऱ अपने आप में एक मतदाता होने का गौरव हासिल करे. बीडीओ ने बताया कि निर्वाचन के अवसर पर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >