जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, तीन जख्मी

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, तीन जख्मी

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक ही पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद जख्मी तीनो को लेकर परिजन थाना पहुंचे. जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी तीनों को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. घटना को लेकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये थाना में आवेदन दी गयी है. जानकारी के अनुसार रामचुआ गांव में मंगलवार को जमीन की मापी करने के लिये सरकारी अमीन गये थे. जहां दूसरे पक्षों द्वारा जमीन मापी करने का विरोध किया गया. जिससे वहां विवाद उत्पन्न हो गयी और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गया. इस दौरान नीलू कुमारी के साथ उसके पति नीतीश कुमार सिंह व उसकी पुत्री संजना कुमारी को तलवार, लोहे के रड व हथियार के वट से मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया गया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में तीनों थाना पहुंचे. घटना को लेकर नीलू कुमारी पति नितेश कुमार सिंह ने गांव के ही सलेन्द्र प्रसाद सिंह, गौतम कुमार सिंह, जनता सिंह,आकाश कुमार सिंह, बिट्टू कुमार सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये थाना में आवेदन दिया है. घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है. दूसरे पक्ष के शैलेंद्र प्रसाद सिंह ,गौतम कुमार सिंह आदि ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उधर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >