पेयजल की समस्या को ले ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तारडीह गांव के वार्ड नंबर तीन में पीएचईडी विभाग की लापरवाही के कारण वार्ड वासी पेयजल के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो गये हैं.

तारडीह गांव के वार्ड तीन में पेयजल की समस्या हुई गंभीर

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तारडीह गांव के वार्ड नंबर तीन में पीएचईडी विभाग की लापरवाही के कारण वार्ड वासी पेयजल के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो गये हैं. अहले सुबह से ही पीने की पानी लाने के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है. आक्रोशित ग्रामीणों ने वार्ड में अवस्थित जलमिनार के समीप प्रदर्शन कर पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर ग्रामीण मनती देवी, मंजुला देवी, जुली देवी, पांचु देवी, सीता कुमारी, चंदा देवी, सीमा देवी, फुल देवी, रामचंद्र मंडल, बासुकी मंडल, विन्देश्वरी तांती, बौनी मेहतर आदि ने बताया कि गांव में पीएचईडी विभाग के द्वारा सड़क के दोनों ओर बिछाई गयी पाइप क्षतिग्रस्त हो गया. सड़क निर्माण एजेंसी से ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पाइप को बदल कर नयी पाइप लगाने की मांग की. लेकिन निर्माण एजेंसी ने पाइप लगाने की बात से अपना पल्ला झाड़ दिया. कई बार पीएचईडी विभाग से भी पाइप लगाने की मांग की गयी, जो अभी तक अधूरा है. चापानल भी वर्षों से खराब है. गांव के समीप स्थित चांदन नदी भी पूरी तरह से सूखा है. जिस कारण ग्रामीणों के साथ-साथ मवेशियों को भी पीने की पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विगत पांच माह से ग्रामीण पीने के पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि अभी गर्मी की मौसम का पारा पूरी तरह से चढ़ा भी नहीं है और परेशानी शुरू हो गयी. ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से पेयजल की समस्याओं का अविलंब समाधान कराने की गुहार लगायी है. मामले को लेकर पीएचईडी विभाग के जेई शहाबुद्दीन ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान पेयजल सप्लाई के लिए सड़क के दोनों ओर बिछाई गयी पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिसे एक सप्ताह के अंदर बदलकर नयी पाइप लगाते हुए वार्ड में पेयजल की सुविधा बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >