पोखर की खुदाई का मिट्टी सड़क पर आ जाने से ग्रामीण परेशान

प्रखंड के अहिरो गांव में लघु सिचाई विभाग द्वारा किये गये पोखर की खुदाई का मिट्टी सड़क पर आ जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

धोरैया. प्रखंड के अहिरो गांव में लघु सिचाई विभाग द्वारा किये गये पोखर की खुदाई का मिट्टी सड़क पर आ जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश होने क़े बाद ग्रामीण घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है. जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया की लघु सिचाई विभाग द्वारा पोखर की खुदाई के दौरान पोखर से निकाले गए मिट्टी को पोखर की मेड पर दिया गया है.जहां पोखर क़े बगल से गांव जाने वाली गुजरा है. जिस सड़क होकर गांव की करीब हजारों ग्रामीण हर रोज आवागमन करते है और ग्रामीणों के आवागमन का एक मात्र सहारा है लेकिन मेढ़ की मिट्टी सड़क पर आ जाने से सड़क पूरी तरह से कीचड में तब्दील हो गया है. जहां ग्रामीण इस सड़क से गुजरने में काफी असहज महसूस कर रहे है. यही नहीं बारिश होने क़े साथ ही ग्रामीणों को शरीर पर पहने कपडे व चप्पल उतार कर आवागमन करने को मजबूर हो रहे है. ग्रामीणों का कहना है की विभाग सड़क पर आये मिट्टी को जबतक बगल नहीं कराएगा तबतक ग्रामीणों के बीच परेशानी बनी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >