बांका. केवीके बांका के द्वारा मंगलवार को छत्रपाल पंचायत के भोड़ा गांव में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के माध्यम से पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर पशु वैज्ञानिक डाॅ संजीत कुमार ने करीब 20 पशुपालकों को पशु चिकित्सा के बारे में जानकारी दी. साथ ही कई पशुओं का उपचार किया गया. इस मौके पर डॉ विवेक गुप्ता, आनंद कुमार सहित अन्य पशुपालक मौजूद थे.
पशुपालकों को पशु चिकित्सा की दी गयी जानकारी
केवीके बांका के द्वारा मंगलवार को छत्रपाल पंचायत के भोड़ा गांव में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के माध्यम से पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया गया
