लछमीनिया पुल के समीप अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद

पंजवारा-धोरैया स्टेट हाइवे स्थित लछमीनिया पुल के समीप शनिवार की शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया गया

धोरैया पंजवारा-धोरैया स्टेट हाइवे स्थित लछमीनिया पुल के समीप शनिवार की शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार वैभव ने बताया कि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त अथवा भिखारी प्रतीत हो रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >