अंडरग्राउंड पुल कुछ ही दिनों में हुआ जर्जर, राहगीरों को हो रही परेशानी

गोड्डा-पंजवारा मुख्य मार्ग पर पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप हाल ही में बनाए गए अंडरग्राउंड पुल की स्थिति तेजी से खराब होती जा रही है

बाराहाट. गोड्डा-पंजवारा मुख्य मार्ग पर पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप हाल ही में बनाए गए अंडरग्राउंड पुल की स्थिति तेजी से खराब होती जा रही है. निर्माण के कुछ ही दिनों बाद पुल के अंदर सड़क पर गड्ढे उभर आए हैं और कई जगह सतह टूटकर उखड़ने लगी है. इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के दौरान गुणवत्ता का समुचित ध्यान नहीं रखा गया, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है. हल्की बारिश में ही पुल के भीतर जलजमाव हो जाता है, जिससे विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है. कई बार बाइक चालक गड्ढों में फंसकर गिर चुके हैं. लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल इतने कम समय में कैसे जर्जर हो गया. ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग बिहार और झारखंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. ऐसे में पुल की खराब स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. रात के समय गड्ढों और जलजमाव के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पुल की तत्काल मरम्मत, जल निकासी की उचित व्यवस्था और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो यह पुल आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है. इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पुल के ऊपरी हिस्से पर शेड का निर्माण कराया जाएगा तथा अंडरग्राउंड मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि आवागमन सुगम हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dhiraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >