देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर पसिया मोड़ के पास की घटना, ट्रक लेकर चालक फरार बेलहर थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर पसिया मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक चालक को रैंद दिया. इससे मौके पर ही चालक की माैत हो गयी. घटना के बाद बाद गुस्साये परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया है. जानकारी के अनुसार पसिया गांव का स्व. अरविंद प्रसाद सिंह का पुत्र नीरज कुमार बाइक से संग्रामपुर बाजार गया था, जो वापस अपना घर लौट रहा था. इसी क्रम में सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे धक्का मार कर कुचलते हुए फरार हो गया. इससे उसकी मौके पर ही उसकी जान चली गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर रोने-बिलकने लगे. देखते ही देखते गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. वहीं जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तब तक ट्रक मौके से फरार हो गया था. लोगों को समझाया बुझाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
