मंदिर से लौट रही युवती पर युवक की अभद्र टिप्पणी, बीच सड़क हुआ हाईवोल्टेज हंगामा

Banka Shastri Chowk Incident: बांका शहर के शास्त्री चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि मंदिर से लौट रही युवती पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी, जिसके बाद मामला बढ़ गया. मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई. काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत कराया गया.

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :

शहर स्थित शास्त्री चौक के समीप बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवती ने बीच सड़क पर शोर-शराबा शुरू कर दिया. अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले की एक युवती भयहरण स्थान मंदिर से पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उस पर अभद्र टिप्पणी कर दी. युवक की टिप्पणी से नाराज युवती ने विरोध जताते हुए शास्त्री चौक के समीप हंगामा शुरू कर दिया.

सड़क पर जुटी भीड़, देर तक चलता रहा विवाद

घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने युवती को शांत कराने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि युवती युवक के व्यवहार से काफी नाराज थी और लगातार विरोध कर रही थी.

लोगों की पहल से शांत हुआ मामला

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने समझदारी दिखाते हुए युवती को शांत कराया. काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को घर भेज दिया गया. वहीं घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.घटना को लेकर इलाके में देर तक चर्चा होती रही. हालांकि मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >