तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Road Accident in Banka : रजौन थाना क्षेत्र के कतरिया पुल के समीप एक अज्ञात बाइक चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया.

रजौन (बांका ) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट:

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह रजौन थाना क्षेत्र के कतरिया नदी पुल के समीप एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है.

अस्पताल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार राजेंद्र पासवान साइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन इलाज और स्वास्थ्य जांच कराने गए थे. जांच कराने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कतरिया नदी पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर मारकर मौके से फरार हुआ बाइक चालक

हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेंद्र पासवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है. वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर चिंता जताई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >