सड़क दुर्घटना में दो कांवरिया गंभीर रूप से हुए घायल

सुईया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर गड़ुआ जंगल में मोड़ पर शनिवार को हुई ऑटो दुर्घटना में दो कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

कटोरिया. सुईया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर गड़ुआ जंगल में मोड़ पर शनिवार को हुई ऑटो दुर्घटना में दो कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों कांवरियों का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. सामने से आ रही स्कॉर्पियो से बचने के दौरान चालक द्वारा संतुलन खो दिए जाने के कारण ऑटो सड़क किनारे ही पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जख्मी कांवरियों में हजारीबाग जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सकिया गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता का 18 वर्षीय जख्मी पुत्र पीयूष गुप्ता व रोहतास जिला के दावत थाना क्षेत्र के पड़मानपुर गांव निवासी सकलदीप तिवारी के 48 वर्षीय पुत्र विनोद तिवारी शामिल हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार व सीएचओ देवर्षि कुमावत ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >