बाइक के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध समेत दो जख्मी

अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर खेमीचक गांव के पास हादसा

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर खेमीचक गांव के बीडी एकेडमी स्कूल के पास बाइक के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध समेत दो लोग जख्मी हो गये. शहर के महमदपुर वार्ड नंबर 14 निवासी वृद्ध इंगलिश मोड़ से तीन बोरा चावल की खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे. तभी बीडी एकेडमी के पास बाइक चालक विश्वम्भरचक के आशीष पंडित ने साइकिल में धक्का मार दिया. बाइक चालक भी जख्मी हो गया. बाइक चालक ने मानवता का परिचय देते हुए जख्मी वृद्ध को बाइक से रेफरल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में आधे घंटे तक दोनों दर्द से कराहते रहे. लेकिन कोई स्वास्थ्यकर्मी इलाज नहीं किया. एएनएम ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया. यह देख अस्पताल में मौजूद लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश जताया. अंत में जब जख्मी बाइक चालक स्वयं से ही वृद्ध के शरीर पर लगे खून को साफ करने लगा. तभी आयुष चिकित्सक डॉ ज्योति भारती ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >