-कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर बलियामहरा गांव से पहले हुई बाइक दुर्घटना कटोरिया (बांका). कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर गुरूवार की दोपहर बलियामहरा गांव से कुछ दूर पहले तीखे मोड़ पर हुई बाइक दुर्घटना में दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों बकरीद के मौके पर घूमने ओढ़नी डैम जा रहे थे. सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से बचने में बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए. घायलों में बेहंगा गांव निवासी मो जमशेद अंसारी का 19वर्षीय पुत्र मो हसनैन व मो मुख्तार अंसारी का 18वर्षीय पुत्र मो शब्बीर शामिल हैं. कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डा शैलजानंद शुक्ला ने जख्मी युवकों का प्राथमिक उपचार किया. फिर गंभीर रूप से जख्मी मो हसनैन को बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया. जख्मी युवक के दाहिना हाथ की हड्डी टूट गई है. उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना की सूचना पर जख्मी युवकों के परिजन व रिश्तेदार काफी संख्या में कटोरिया सीएचसी पहुंचे.
ओढ़नी डैम घूमने जा रहे दो दोस्त बाइक दुर्घटना में हुए घायल
घायलों में बेहंगा गांव निवासी मो जमशेद अंसारी का 19वर्षीय पुत्र मो हसनैन व मो मुख्तार अंसारी का 18वर्षीय पुत्र मो शब्बीर शामिल हैं.
