मामूली विवाद में दो बहूओं को पीटकर किया जख्मी

मामूली विवाद में दो बहूओं को पीटकर किया जख्मी

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र की भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत तसरिया गांव में पौधा चरने से रोककर बकरी को भगाना दो महिलाओं को महंगा पड़ गया. गुस्साए ससुर व सास सहित अन्य ने मिलकर दोनों महिलाओं को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट में तसरिया गांव निवासी उमेश तांती की पत्नी गुलामी देवी (30वर्ष) व उसकी एक गोतनी जख्मी हुई है. दोनों जख्मी महिलाओं का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. जख्मी गुलामी देवी ने अपने ससुर सिंघो तांती, सास तुलसी देवी, गोतनी देवकी देवी के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन दिया है. जख्मी गुलामी देवी ने बताया कि सीम सब्जी की लत्ती को बकरी द्वारा चरा जा रहा था. जब उसने बकरी को भगा दिया, तो सास व ससुर ने लाठी-डंडे से मारपीट कर व पीढा से प्रहार कर सिर फोड़ दिया. बचाने पहुंची गोतनी के साथ भी मारपीट की. जख्मी गुलामी देवी ने बताया कि उसका पति उमेश तांती मजदूरी करने कोलकाता गया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >