कटोरिया में दो बाइकों की हुई टक्कर, तीन युवक घायल, एक देवघर रेफर

Banka Road Accident News :कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां राधानगर बाजार में दो बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को राधानगर बाजार स्थित काली मंदिर के समीप दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया.

काली मंदिर के समीप हुआ हादसा

घायलों की पहचान कटोरिया निवासी अनन्या सागर, घोरमारा गांव निवासी मो इनायत अंसारी और मो समीर अंसारी के रूप में हुई है. बताया गया कि अनन्या सागर बुलेट बाइक से राधानगर बाजार से तगादा कर कटोरिया लौट रहा था, जबकि इनायत और समीर बाइक से राज हौंडा शोरूम से अपने गांव घोरमारा जा रहे थे. इसी दौरान काली मंदिर के समीप दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई.

सीएचसी में चला इलाज, एक युवक रेफर

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार, डा मुकेश कुमार और डा देवेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए अनन्या सागर को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कटोरिया थाना की 112 नंबर गश्ती टीम और पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने घायलों और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >