सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, रेफर

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर खेमीचक गांव के समीप हादसा

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर खेमीचक गांव के समीप मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जैठोर मंझगांय गांव निवासी नीतीश कुमार सिंह अपने मित्र सत्यम कुमार के साथ मंगलवार की रात बाइक पर सवार होकर अमरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर आ रहे थे. तभी खेमीचक गांव के समीप मुख्य सड़क पर अचानक एक कुत्ता दौड़ गया. उसे बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >